Breaking News

स्कूटी ट्रक से टकराई चार वर्षीय बालिका की मौत

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

लाटघाट दोहरीघाट मार्ग पर काखभार के पास हुआ हादसा।

आज़मगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र के लाटघाट दोहरीघाट मार्ग पर काखभार के पास स्कूटी ट्रक से टकरा गई स्कूटी पर बैठे चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ ले गई हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन कुछ लोगों द्वारा चारों घायलों को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनहवा के पास प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज कराने लगे इलाज के दौरान रात्रि में जहां बेबी 4 वर्ष पुत्री भीमसेन निवासी जजमान जोत थाना महाराजगंज की मौत हो गई तो वहीं पर आकाश पुत्र हरिलाल नीलू 25 वर्ष पुत्री हरिलाल एक अज्ञात तीन लोग बुरी तरह से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।
यह चारों लोग रौनापार थाना क्षेत्र के छपरा गांव से स्कूटी पर सवार होकर बेबी के मामा राजेन्द्र के घर महुला जा रहे थे कि रास्ते में काखभार के पास स्कूटरी ट्रक से टकरा गई वहीं सुचना पर रौनापार थाना क्षेत्र के महुला चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे जहां ट्रक और ड्राइवर को अपने कब्जे में लेते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा था तो वहीं दूसरे दिन इलाज के दौरान चार वर्षीय देवी के मौत कि सुचना पर शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरवा कर पीएम के लिए भेज दिए तो पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई वहीं पर मृतिका बेबी के पिता भीमसेन रौनापार थाने पर प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

और नया पुराने