आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आज़मगढ़: विकासखंड हरैया परिसर में लगे हैंडपंप स्थिति पूरे क्षेत्र के हैंड पंप की स्थिति को बयां करती नजर आ रही है।
विकासखंड परिसर जो क्षेत्र की तमाम लाभान्वित योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का एकमात्र स्थान होता है विकास खंड कार्यालय से ही सभी योजनाएं गांव तक जाती है ऐसे में विकासखंड परिसर में लगे हैंड पंप की स्थिति आप तस्वीरों में देख सकते हैं।
यह विकास खण्ड हरैया के परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप है।
पिछले कई दिनों से नलों में पानी कुछ मिनटों तक हैंडपंप चलाने के बाद आ रहा है, इस वजह से जरूरत योग्य पानी भी जनता को उपलब्ध नहीं हो पा रहा। वही हैंडपंप के पास जल निकासी की व्यवस्था न होने से आसपास पानी का जलजमाव हो जाता है।
वैसे तो इस परेशानी की जानकारी विकासखंड परिसर में उपस्थित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को होगी ही लेकिन उनका इस पर कोई ध्यान नहीं देना एक सवाल जरूर है।