आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र स्थित नहर के समीप कैथौली गांव के छोर पर बिजली के तार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फसलों की तरफ बढ़ने लगी तभी राहगीरों की नजर उठती लपटों पर पड़ी सभी लोग दौड़े भागे आग को बुझाने में जुट गए बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में इर्द-गिर्द के लोग जुट गए। सभी लोगों ने बाल्टी से आग बुझाने में मदद की। राहत की बात यह रही कि शार्ट सर्किट की जगह की फसल कट चुकी थी लेकिन आसपास की फसलें तैयार थी ग्रामीणों की मुस्तैदी की वजह से बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। ल