आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
बेचू यादव ने मनाई अंबेडकर जयंती, गांव सरकार को लागू करने की अपील की।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत सुखमदत्त नगर निवासी भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए सैकड़ों लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोहिया साहब और भीमराव जी के सपनों का आज के नेता हनन कर रहे हैं भीमराव अंबेडकर जी का एक ही सपना था कि सर्व समाज का विकास हो गांव का विकास हो जिसके लिए उन्होंने संविधान में गांव सरकार भी बनाया था। लेकिन आज कुर्सी पर बैठे लोग केवल अपने विकास के बारे में सोच रहे हैं आज महंगाई भ्रष्टाचारी गुंडागर्दी चरम पर है ऐसा लगता है जैसे सत्ताधारी पार्टी को जनता से कोई लगाव ही नहीं है। संविधान में जिस तरीके से राज्य सरकार और केंद्र सरकार बनाई गई उसी तरीके से गांव सरकार भी बनी और गांव को 29 विभागों का मालिक बनाया गया। ताकि गांव का सर्वांगीण विकास हो सके जिस तरह से देश अंग्रेजों से गुलाम था उसी तरह से आज भी हमारा गांव बड़ी पार्टियों और उनके नेताओं का गुलाम है। तब भी हमने देश को आजादी दिलाने के लिए जंग लड़ी थी और आज भी हम गांव को आजाद करने के लिए जंग लड़ेंगे और जब तक गांव सरकार लागू नहीं होगी तब तक गांव सरकार के लिए आवाज उठाते रहेंगे।