आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 27 अप्रैल-- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज विकास खण्ड रानी की सराय में मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा स्वालंबन कैंप का आयोजन किया गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा स्वावलंबन कैम्प में उपस्थित महिलाओं को समस्त विभागों का कैंप लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार करतें हुएं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्यु पर उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना व समस्त हेल्पलाइन नंबर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर, महिला शक्ति केंद्र आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।