Breaking News

पवई: 60 किलो ग्राम गौमांस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- पवई

आज़मगढ़: दिनांक 25.4.2022 को थाना प्रभारी हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह को सूचना मिली कि ग्राम-लखमापुर के अदनान पुत्र स्व0 उस्मान व रेहान पुत्र स्व0 उस्मान निवासीगण ग्राम लखमापुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ आये दिन गाय को काट कर बाहर सप्लाई कराते है आज दोनो मिलकर गौवंश को काटकर उसके मांश को लेकर मैगना नहर पुलिया के रास्ते फरिहा जायेगे इस सूचना पर पुलिस वाले मैगना नहर पुलिया के पास आकर नहर पंचरुखवा पुलिया पर गाढ़ा बन्दी कराकर मोटरसाईकिल से  गौ मांस  लाने वाले व्यक्तियो को 60  किलो गोमांस व एक अदद चाकू व एक अदद चापड़ के साथ पकड़ लिया गया।  पकडे गये व्यक्तियो का नाम पता पुछते हुए जामा तलाशी लिया गया तो एक ने अपना नाम रेहान पुत्र स्व0 उस्मान  निवासी लखमापुर थाना पवई आजमगढ़ तथा दुसरे ने अपना नाम अदनान पुत्र स्व0 उस्मान निवासी लखमापुर थाना पवई आजमगढ़ बताया । मोटर साइकिल रेहान चला रहा था तथा दोनो व्यक्तियो के बीच मोटर साइकिल पर रखी हुयी बोरी को खोल कर देखा गया तो छोटे-छोटे टुकडो मे मांस का पीस कटा हुआ रखा है । पकडे गये व्यक्तियो से मांश के बारे में पूछा गया तो गौमांश होना बताये मोटर साइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति अदनान के बाये हाथ से एक अदद चेकदार झोला बरामद हुआ छोले को खोलकर देखा गया तो एक अदद छुरी व एक अदद लोहे का चापड़ बरामद हुआ जिसके बारे मे पुछने पर बताया कि साहब इसको गोमांस को काटने के प्रयोग मे लेता हूँ । दोनो व्यक्तियो से मौके पर बरामद मोटर साइकिल हीरो स्पलेण्डर प्रो न0 UP 62AK 9850 को मोटर साइकिल अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट आनलाइन सीज किया गया । दोनो व्यक्तियो का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम का  दण्डनीय अपराध है। तथा अभि0 अदनान उपरोक्त का कृत्य़ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का भी अपराध  है उपरोक्त दोनो अभियुक्तों को समय 09.05  बजे दोनो व्यक्तियो को हिरासत पुलिस मे लिया गया । 

पूछताछ विवरणः अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनो भाई मिलकर इस धन्धे को काफी दिनो से करते आ रहे है हम दोनो आवारा गोवंश को रात मे पकड़कर काट देते है तथा उनका मांस फरिहा ले जाकर बेच देते है जिससे हमलोगो को अच्छी आमदनी हो जाती है ।  

पंजीकृत अभियोगः

मु0अ0सं0 112/2022 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना पवई जनपद आजमगढ़

आपराधिक इतिहासः- अदनान पुत्र स्व0 उस्मान

1.मु0अ0स0 112/2022 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना पवई आजमगढ़
2.मु0अ0स0 118/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना पवई आजमगढ़
3.मु0अ0स0 49/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना पवई आजमगढ़ 
4.मु0अ0स0 36/20 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना पवई आजमगढ़
5.मु0अ0स0 03/2020 धारा 147/504/506/352 भादवि थाना पवई आजमगढ़ 

आपराधिक इतिहासः- रेहान पुत्र स्व0 उस्मान

1.मु0अ0स0 112/2022 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना पवई आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्तः—

1.अदनान पुत्र स्व0 उस्मान ग्राम लखमापुर थाना पवई जनपद आजमगढ़
2. रेहान पुत्र स्व0 उस्मान निवासीगण ग्राम लखमापुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1.प्रभारी हीरेन्द्र प्रताप सिंह उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद थाना पवई जनपद आजमगढ़ 
2.का0 पंकज हलवाई का0 विपिन कुमार, का0 रजनीश शुक्ला थाना पवई जनपद आजमगढ़

और नया पुराने