आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के बासगांव नहर से लेकर विजयापार तक की जर्जर हो चुकी सड़क को दुरुस्त कर नवनिर्माण कराया गया जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी आपको बता दें की बरसों से सड़क की स्थिति खराब हो चुकी थी जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हुआ करती थी मार्ग काफी चलता होने के नाते प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है।
नहर के किनारे इस मार्ग पर नाहीं खड़ंजे लगाए गए थे और नही, ढंग से मार्ग बन पाया था। लेकिन अब सड़क के नवनिर्माण हो जाने से इन तमाम परेशानियों से निजात मिल सकेगी वही ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते से होते हुए लोग पाताल नाथ एवं चौमुख नाथ मंदिर जाया करते हैं रास्ते की स्थिति खराब होने के कारण श्रद्धालुओं को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।