आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
गर्मी से बचाव के लिए नींबू पानी का लोग कर रहे हैं सेवन।
गर्मी में रखें अपना खास ख्याल।
गर्मियों में सेहत के लिए 'रामबाण' है सत्तू।
आज़मगढ़: गर्मी का तेवर अब सख्त होने लगा है। ऐसे में बाजार में कोल्डड्रिंक, खीरा ककड़ी समेत शीतल पेय पदार्थों की ब्रिकी शुरू हो गई है। मौसम के तेवर देख लोग परेशान होने लगे हैं। कहने को तो अभी अप्रैल महीना ही चल रहा है। फिर भी शरीर को भेद देने वाली तेज धूप और उमस से लोगों को मई जून की याद दिला रही है और लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं कि अप्रैल के महीने का यह हाल है तो आने वाले मई- जून में क्या हाल होगा। गर्मी बढ़ने के साथ ही स्थानीय बाजारों में शीतल पेय पदार्थ गन्ने का रस, बेल का शर्बत, नीबू पानी, आम का जूस आदि की मांग बढ़ गई है। यही वजह है कि स्थानीय बाजार में इन पेय पदार्थो की दुकानें सज गई हैं और लोग खुद को गर्मी से राहत देने के लिए इसका सेवन भी कर रहे हैं। वहीं कोल्ड ड्रिंक की बिक्री भी खूब बढ़ गई है।