Breaking News

अज्ञात कारणों से लगी आग, काट कर रखी गेहूं की फसल जलकर राख।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

बड़ी बमुश्किल के बाद ग्रामीणों की मदद से पाया आग पर काबू

मौके पर फायर बिग्रेड और पुलिस

मालटारी गांव में लगी आग

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र स्थित सराय सागर मालटारी के दलित बस्ती के पास अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई, खेतों में काट कर रखी गई कई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई जिसमें टेलहू पुत्र कुसहर की काटकर रखी 8 बिस्वा गेंहु की फसल जलकर खाक हो गई। रामअवध पुत्र जयकरन की 2 ट्राली लकड़ी, उपले, खुरमुल्ली पुत्र विश्वनाथ  लकड़ी 1 ट्राली जलकर राख हो गई। लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी और डायल हंड्रेड को सूचना दी इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और फिर फायर बिग्रेड लेकिन तब तक ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था।

और नया पुराने