आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
शवों को देखकर हर कोई हतप्रभ
सरकार को निराश्रित पशुओं को आश्रय देने की जरूरत
सरकार को निराश्रित पशुओं को आश्रय देने की।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के शारदा सहायक नहर में 2 दिनों से पानी गहराया हुआ है आपको बता दें कि नहर में पिछले कई दिनों से पानी के तेज बहाव के साथ गोवंश समेत अन्य मवेशियों के शव देखने को मिल रहे हैं शवों को देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया। ये मानव का स्वभाव हैं जनाब चाहे शव किसी का भी हो मरने के बाद विचार ही बदल जाते हैं आखिर बहते पशुओं के सवो का भी कोई तो मालिक रहा होगा खैर ऐसा कहना भी अनुचित नहीं होगा कि जमाना बदल चुका है खासे दिलचस्प बात यह है कि राहगीरों समेत अन्य जिम्मेदार लोग भी बेजुबान पशुओं के बहते शव को देख रहे हैं लेकिन कोई भी इस पर कुछ कहने को तैयार नहीं है आपको बता दें कि मुख्य मार्ग होने के नाते लोगों का आना जाना लगातार इन रास्तों से लगा रहता है शवो से बदबू भी आने लगी है लेकिन इस पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है ऐसे में जरूरत है सरकार को निराश्रित पशुओं को आश्रय देने की क्योंकि मौजूदा माहौल में इनकी स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इनका ना तो जीते जी को है और ना ही मरने के बाद।