आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
बिजली की व्यवस्था ना होने से मंदिर के पुजारी परेशान
बरसों से बंद पड़े ट्यूबेल की नालियों पर हुआ अवैध अतिक्रमण
नलकूपों की बदहाली से चिंता सताने लगी
आज़मगढ़: अच्छी फसल व सब्जी उगाकर सफलता की हसरत पालने वाले किसानों को विकासखंड हरैया क्षेत्र में स्थापित नलकूपों की बदहाली से चिंता सताने लगी है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के ज्यादातर ट्यूबवेल खराबी के कारण बेकार साबित हो रहे हैं। कुछ ट्यूबवेलों की नालियां टूटी हैं तो कुछ ट्यूबवेलों को मरम्मत की जरूरत है। आपको बता दें कि बाबा चौमुखीनाथ स्थित मंदिर के समीप सरकारी टुबेल लगभग 20 साल से खराब पड़ा है जिसके कारण आसपास के किसानों की खेती प्रभावित हो रही है वही मंदिर के पुजारी भीमा बाबा ने बताया कि मंदिर के आसपास एक खूबसूरत जंगल हुआ करता था जो पानी के अभाव में सूख रहा है उन्होंने बताया कि पेड़ों को आवश्यकतानुसार पानी नहीं मिल रहा है जिससे उनका अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है ऐसे लगता है जैसे जंगल अब खत्म होने की कगार पर है मंदिर के दूसरे छोर पर एक बड़ा तालाब है जिसमें पानी की आवश्यकता है क्योंकि आसपास के पशु पक्षी और कुछ किसान तालाब के पानी से अपनी फसलों की सिंचाई कर लेते हैं ऐसे में तालाब भी सुख रहा है जिसकी वजह से पशु पक्षियों समेत किसानों को भी परेशानी हो रही है जरूरत है जल्द से जल्द सरकारी ट्यूबवेल को ठीक कराने की।