Breaking News

सभी खेलों के जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का मण्डल के ट्रायल्स की निर्धारित तिथियों होगा सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 18 अप्रैल-- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पाण्डेय ने बताया कि खेल विभाग की महत्पूर्ण योजनाओं के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में 16 खेलों हॉकी, तैराकी, वॉलीबाल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती, बाक्सिंग, हैण्डबाल, जूडो एवं तीरंदाजी खेल का छात्रावास संचालित किया जाता है। खेल विभाग की आवासीय क्रीड़ा छात्रावास योजना के अन्तर्गत जिला, मण्डल एवं प्रदेश स्तर पर चयन करके उदीयमान खिलाड़ियों को 15 दिवसीय केन्द्रिय प्रशिक्षण शिविर संचालित कराया जाता है। इस शिविर के अन्तिम दिवसों में क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु उदीयमान खिलाड़ियों का चयन खेल विशेषज्ञों की समिति द्वारा किया जाता है। इस योजना के अन्तर्गत विभिन्न खेलों में बालक/बालिकाओं को प्रवेश दिया जाता है, जिसके अन्तर्गत उन्हें आवासीय सुविधा, भोजना, शिक्षा चिकित्सा, खेल किट, उपकरण आदि की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाती है।
आज निर्धारित बालक वर्ग में एथलेटिक्स, जूडो, हैण्डबाल एवं बाक्सिंग का चयन/ट्रायल सम्पन्न कराया गया। जिसमें एथलेटिक्स में 25 खिलाड़ी, जूडो में 04, हैण्डबाल में 01 एवं बाक्सिंग में शून्य खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उक्त चयन/ट्रायल उपक्रीड़ाधिकारी राजनारायण प्रसाद, मो0 इरफान, मिथिलेश यादव, विष्णुलाल, अवधेश यादव द्वारा सम्पन्न कराया गया। सभी खेलों के जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का मण्डल के ट्रायल्स की निर्धारित तिथियों दिनांक 20 से 27 अप्रैल, 2022 तक प्रातः 07ः00 बजे से सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में सम्पन्न होंगे। 

और नया पुराने