Breaking News

हनुमान जी की मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम विधि-विधान से आयोजित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 27 अप्रैल-- आज कमिश्नरी कम्पाउण्ड आजमगढ़ के निकट स्थित मण्डलीय विकास भवन के पीछे रिक्त स्थान में संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ पीएन वर्मा द्वारा  हनुमान जी की मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम विधि-विधान से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में हनुमान-गढ़ी अयोध्या, वृन्दावन, कामाख्या देवी तथा काशी विश्वनाथ से साधू संतों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में सुन्दर काण्ड का पाठ, रास-लीला का आयोजन तथा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अधिक संख्या में आम जनमानस ने प्रतिभाग किया। 

और नया पुराने