आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 27 अप्रैल-- उ0प्र0 राजस्व संहिता 2006 की धारा 31 की उपधारा 2 एवं उ0प्र0 राजस्व संहिता नियमावली के नियम 28 के उप नियम 1 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने चकबन्दी प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त तहसील निजामाबाद के ग्राम रजथरिया परगना निजामाबाद, कोड संख्या 194164 (फसली वर्ष 1429-1434) की खतौनी के पुनरीक्षण में खतौनी में अंकित प्रत्येक खातेदार/सहखातेदार के गाटों के अंश का निर्धारण करने हेतु खतौनी पुनरीक्षण एवं अंश निर्धारण कार्यक्रम का संचालन प्रारम्भ करने की स्वीकृति प्रदान किया है।