Breaking News

महराजगंज: फर्जी तरीके से आधार कार्ड का कूटरचित करके दुसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़: दिनांक- 04.04.2022 को उ0नि0 सुबोध कुमार मय हमराह द्वारा परीक्षा ड्युटी चेकिंग में मौजुद थे कि श्री दिनेश कुमार केन्द्र व्यवस्थापक तपेश्वरी देवी इण्टर कालेज सरदहा बाजार आजमगढ़ की सूचना पर तपेश्वरी देवी इण्टर कालेज सरदहा बाजार आजमगढ़ में पहुँचकर अभियुक्त अविनाश कुमार उपरोक्त को फर्जी तरीके से आधार कार्ड का कूटरचित करके दुसरे के स्थान पर अवैध परीक्षा देने के कारण धारा 419, 420, 467, 468, 471 IPC व 6/10 उ0प्र0 सार्वजनक परीक्षा अधिनियम का अपराध बताकर हिरासत पुलिस लिया गया है तथा प्राधनाध्यापक द्वारा कब्जे में लिया गया प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, उत्तर पुस्तिका, प्रश्न पत्र मिलान शीट की मौके कब्जे में लिया गया । अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।  

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि साहब राकेश कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र राम जो मेरे चाचा का लड़का है शिव पार्वती उ0मा0वि0 जलालपुर आजमगढ़ थाना बिलरियागंज में परीक्षा फार्म भरते समय ही मैने राकेश के स्थान पर अपना फोटो लगवा दिया था । फोटो लगने के कारण अनुक्रमांक 1221858068 प्रवेश पत्र पर नाम राकेश का था तथा फोटो मेरा लगा था तथा मैने राकेश के आधार कार्ड पर छेड़छाड़ करके कम्प्यूटर की सहायता से अपना फोटो लगा आधार कार्ड बना लिया था  जिसके कारण मुझे कोई परीक्षा में कोई पकड़ नही पा रहा था । शिव पार्वती उ0मा0वि0 जलालपुर आजमगढ़ थाना बिलरियागंज का सेन्टर श्रीमती तपेश्वरी देवी जायसवाल इण्टर कोलज सरदहाँ बाजार- आजमगढ़ में आया था मै दिनांक 24.03.22 से ही हाईस्कूल परीक्षा राकेश कुमार की जगह दे रहा था । आज सघन चेकिंग में  पकड़ा गया । 

पंजीकृत अभियोग- 

1-मु0अ0सं0 95/22 धारा 419, 420, 467, 468, 471 IPC व 6/10 उ0प्र0 सार्वजनक परीक्षा अधिनियम

 गिरफ्तार अभियुक्त- 

1. अविनाश कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी इटौरा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी- 

कूटरचित आधार कार्ड, प्रवेश पत्र व प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 

1- उ0नि0 सुबोध कुमार मय हमराह का0 वीरेन्द्र कुमार, थाना महाराजगंज, आजमगढ़ ।

और नया पुराने