Breaking News

निजामाबाद: आत्महत्या का दुष्प्रेरण करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- निजामाबाद।

आज़मगढ़: दिनांक 02.04.22 को वादी मु0 यूसुफ पुत्र बकरीदन निवासी सीहीपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि मो0 अली उर्फ मोहब्बत पुत्र बिस्मिल्लाह (दामाद) व शहरुलनिशा(मां) पत्नी बिस्मिल्लाह द्वारा उसकी पुत्री रोजी के साथ उत्पीड़न किया गया जिससे तंग आकर उसकी पुत्री रोजी द्वारा गले मे फन्दा डालकर आत्महत्या कर लिया गया, के संबंध में स्थानीय पर मु0अ0सं0 114/22 धारा 306 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।  
दिनांक- 04.04.2022 को व0उ0नि0 मय हमराह को सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त के नामजद व वांछित अभियुक्त अपनी बहन चांदतारा के घर ग्राम माहुल में छुपे हुये है। व0उ0नि0 मय हमराह द्वारा मौके पर पहुँचकर उसी मकान से कुछ व्यक्ति मौजूद मिले जिनमें एक व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद अली उर्फ मोहब्बत पुत्र स्व0 बिस्मिल्ला तथा एक महिला ने अपना नाम शहरुलनिशा पत्नी स्व0 बिस्मिल्ला निवासी सीहीपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताया जिनकों समय करीब 07.45 पुलिस हिरासत में लेकर अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।  

पंजीकृत अभियोग –
 
मु0अ0सं0 114/22 धारा 306 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त-
 
1. मोहम्मद अली उर्फ मोहब्बत पुत्र स्व0 बिस्मिल्ला निवासी सीहीपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़
2. शहरुलनिशा पत्नी स्व0 बिस्मिल्ला निवासी सीहीपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. व0उ0नि0 शमशाद अली थाना निजामाबाद आजमगढ़
2. का0 अमित यादव थाना निजामाबाद आजमगढ़
3. का0 सत्यम सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़
4. का0 हरदीश सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़
5. म0का0 नेहा देवी थाना निजामाबाद आजमगढ़

और नया पुराने