आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़: दिनांक 03.04.2022 को थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुक्तीपुर बाजार में चौराहे चेकिंग कर रहें थे कि एक व्यक्ति लसड़ाकला की तरफ से हाथ में प्लाष्टिक का झोला लिए आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस वालो को देखकर पीछे मुड़कर तेज कदमो से चलने लगा कि शक होने पर उसको रूकने के लिए कहा गया तो और तेजी से चलने लगा कि बदमाश होने का संदेह होने पर दौड़ाकर मुक्तीपुर बाजार के पास से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सुरेश पुत्र स्व0 बरखू निवासी लसड़ाकला थाना बरदह जनपद आजमगढ़ बताया । भागने का कारण पूछने पर बताया कि साहब मेरे पास इस झोले में गांजा है जिसे लेकर मै बेंचने के लिए मुक्तीपुर आ रहा था कि चौराहे पर आप लोगों को देखकर पकड़े जाने के डर से भाग रहा था। उसके कब्जे से नाजायज 1.200 कि0ग्रा0 गांजा बरामद हुई । अभियुक्त को समय 21.30 बजे पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0- 82/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बरदह जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1- सुरेश पुत्र स्व0 बरखू निवासी लसड़ाकला थाना बरदह जनपद आजमगढ़
बरामदगी-
एक झोले मे नाजायज 1.200 कि0ग्रा0 गांजा
पुलिस टीम-
धर्मेन्द्र कुमार सिंह ( थानाध्यक्ष ) थाना बरदह जनपद आजमगढ
सूरज सिंह ( आरक्षी ) थाना बरदह जनपद आजमगढ
अर्चनायादव, ( महिला आरक्षी ) थाना बरदह जनपद आजमगढ
पूनम देवी ( महिला आरक्षी ) थाना बरदह जनपद आजमगढ
आदित्य मिश्रा ( आरक्षी ) थाना बरदह जनपद आजमगढ
धर्मराज ( आरक्षी ) थाना बरदह जनपद आजमगढ