Breaking News

मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 22 अप्रैल-- विकास खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में दिनांक 22 अप्रैल, 2022 को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा विकास खण्ड-मेहनगर, सठियांव एवं ठेकमा में मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेलकिट (फुटबाल-04 अदद, वालीबाल-05 अदद, वालीबाल नेट-01 अदद, एयर पम्प-01 अदद, स्किपिंग रोप-04 अदद केवल महिला मंगल दल हेतु, चेस्ट एक्सपैण्डर-02 अदद केवल युवक मंगल दल हेतु) का वितरण किया गया। विकास खण्ड-मेहनगर में मेले के मुख्य अतिथि मा0 धु्रव सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा द्वारा 14 युवक एवं 11 महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण किया गया। विकास खण्ड-सठियांव में मेले के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सरिता सिंह द्वारा 18 युवक एवं 27 महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण किया गया। विकास खण्ड-ठेकमा में प्रधान संघ के अध्यक्ष मा0 प्रमोद राय द्वारा 07 युवक एवं 05 महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री  का वितरण किया गया।

और नया पुराने