आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 22 अप्रैल-- आज जनपद विकास खण्ड सठियांव, ठेकमा एवं मेंहनगर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में समस्त संबंधित विभागों द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। सठियांव ब्लाक में मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत स्वालंबन कैंप का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत समस्त विभागों द्वारा कैंप लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। महिला कल्याण विभाग के तरफ से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्यु पर उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर, महिला शक्ति केंद्र सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सूचना विभाग आजमगढ़ द्वारा महिलाओं के स्वावलंबन, सुरक्षा एवं आत्मसम्मान के सम्बन्ध में जागरूकता हेतु शासन द्वारा प्रेषित की गयी मिशन शक्ति का पम्पलेट आमजन में वितरित किया गया।