Breaking News

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में देर शाम जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 22 अप्रैल-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कल देर शाम जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कोविड-19 वैक्सीनेशन सैंपलिंग टेस्टिंग एवं 12 से 14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए । उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि ड्राई राशन का वितरण समय से एवं शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों को समय से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पशुओं की जियो टैगिंग कराये तथा नए गौ आश्रय स्थलों को समय से पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को आगामी खरीफ फसलों के लिए किसानों को नए बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि ढैचा के रकबे मे भी वृद्धि कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसानों का अधिक से अधिक गेहूं क्रय किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी गेहूं क्रय केंद्र समय से संचालित किया जाए ।उन्होंने प्रिंसिपल आईटीआई को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक बच्चों को ट्रेनिंग देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि स्प्रिंगलर सिंचाई हेतु दिए जाने वाले पत्रों का सत्यापन अच्छा से कराए। 
उन्होंने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को आरओ प्लांट निर्माण इकाइयों का रजिस्ट्रेशन ठेला, खुमचा, मिठाई की दुकानों की सैंपलिंग कर टेस्टिंग कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका आजमगढ को सुबह शहर मे निकल कर सफाई कराने का निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने इसके साथ ही जल निगम, नलकूप, सिल्ट सफाई, मत्स्य पालन, गन्ना भुगतान, छात्रवृत्ति, शादी अनुदान, दिव्यांग विभाग, महिला बाल विकास, समाज कल्याण, जिला पंचायत राज, एवं जिला युवा कल्याण निर्माण की योजनाओं एवं क्रियाकलापों की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए । 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला तथा अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे l

और नया पुराने