आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस मनाया जाता है
लेखकों का सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए विश्व पुस्तक दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था।
आज़मगढ़: अप्रैल माह की 23 तारीख को प्रत्येक वर्ष विश्व पुस्तक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह तारीख लेखको के लिहाज से बड़ी खास है आपको बता दे कि दुनिया भर के लेखकों को सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए विश्व पुस्तक दिवस मनाने की निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य लोगों के अंदर किताबों के प्रति रुचि जागृत करना और दुनियाभर में साक्षरता को बढ़ावा देना है। कहीं, मुफ्त में पुस्तकें वितरित की जाती हैं, तो कहीं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जगह-जगह पर पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित किए जाते हैं। साहित्य समितिओं में पुस्तकों पर विचार- विमर्श होता है। लोग एक-दूजे को अच्छी किताबें भेंट करते हैं और पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।