Breaking News

नहरों में आया पानी पशु-पक्षियों समेत किसानों को मिली गर्मी से राहत

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

तालाब व नहर सूखी होने के चलते पीने के पानी का संकट उत्पन्न हो गया था

भीषण गर्मी में नहरों का पानी दे रहा पशु पक्षियों को राहत

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के शारदा सहायक  नहर में पानी आजाने से किसानों के साथ ही पशु पक्षी व जानवरों ने भी राहत की सांस ली है। विकराल हो चली गर्मी के चलते पशु पक्षी व जानवरों के लिए तालाब व नहर सूखी होने के चलते पीने के पानी का संकट उत्पन्न हो गया था जिससे ना तो किसान हरी सब्जियों की सिंचाई कर पा रहे थे और नाही पशु पक्षी अपनी प्यास बुझा पा रहे थे। ऐसे में क्षेत्र के नहरो और तालाबों में पानी की आवश्यकता थी जिसको देखते हुए सिंचाई विभाग ने नहरो में पानी छोड़ दिया है। जिसकी वजह से किसानों के साथ पशु-पक्षी भी खुश है आपको बता दें कि नहरों में पानी नहीं होने की वजह से नहरों में  धूल उड़ रही थी। जिस कारण  धूप व दिनों दिन बढ़ती गर्मी के बीच अपनी प्यास बुझाने को बेजुबान मवेशियों समेत पशु पक्षी भी बूंद बूंद पानी को तड़प रहे थे। वहीं खेतों में बोई हरी सब्जियों की सिंचाई के लिए किसान भी खासे परेशान थे। समय से नहरो में पानी आ जाने से इन सभी समस्याओं से मुक्ति मिल चुकी है

और नया पुराने