आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 23 अप्रैल-- आज जनपद विकास खण्ड मुहम्मदपुर एवं अहरौला में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में समस्त संबंधित विभागों द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सूचना विभाग आजमगढ़ द्वारा महिलाओं के स्वावलंबन, सुरक्षा एवं आत्मसम्मान के सम्बन्ध में जागरूकता हेतु शासन द्वारा प्रेषित की गयी मिशन शक्ति का पम्पलेट आमजन में वितरित किया गया।