Breaking News

पत्रकारों के समर्थन में उतरी सपा, एसडीएम के माध्यम राज्यपाल को भेजा ज्ञापन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़ 08 अप्रैल: जनपद बलिया के पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के मुद्दे पर शुक्रवार को सगड़ी विधानसभा  की समाजवादी पार्टी भी विरोध प्रगट किया और उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन दिया। 
जिसमें उल्लेख किया है कि जनपद के पत्रकारों ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए परीक्षा के पेपर आउट की सूचना प्रकाषित किया था। जिस पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया जो सरासर गलत है। इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
 भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लोकतंत्र तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं में कोई विश्वास नहीं है। पूंजीपतियों के इशारे पर खेलने वाली सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की जुबान को पुलिस और प्रशासन के बल पर बंद कराकर लोकतंत्र को पंगु बनाना चाहती हैं। जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा लीक मामले में अपनी नाकामियों को ढ़कने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर कार्यवाही करना घोर निंदनीय है। बलिया के पत्रकारों ने अपने कर्तव्यों का पालन निर्भय होकर किया है। इसके लिए सरकार और प्रशासन उनके खिलाफ कोई भी करवाई करें, लेकिन समाजवादी जनता उनको साधुवाद देती है तथा उनका सम्मान करती है। समाजवादी पार्टी बलिया जनपद के पीड़ित पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़ी है और जब भी जरूरत पड़ेगी उनके समर्थन में बड़ा आंदोलन समाजवादी पार्टी करेंगी। सपा नेता ने कहा कि हम समाजवादी लोग पत्रकारों के इस न्याय की लड़ाई उनके साथ है।
इसीक्रम में विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव ने कहा किभारतीय जनता पार्टी की सरकार को लोकतंत्र तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं में कोई विश्वास नहीं है। पूंजीपतियों के इशारे पर खेलने वाली सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की जुबान को पुलिस और प्रशासन के बल पर बंद कराकर लोकतंत्र को पंगु बनाना चाहती हैं। जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा लीक मामले में अपनी नाकामियों को ढ़कने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर कार्यवाही करना घोर निंदनीय है। जनपद के पत्रकारों ने अपने कर्तव्यों का पालन निर्भय होकर किया है। इसके लिए सरकार और प्रशासन उनके खिलाफ कोई भी करवाई करें, लेकिन जनपद की जनता उनको साधुवाद देती है तथा उनका सम्मान करती है। समाजवादी पार्टी जनपद के पत्रकारों के साथ खड़ी है तथा उनके खिलाफ हुई कार्यवाही की निंदा करती है।पेपर लीक मामले में सगड़ी विधानसभा के समाजवादी पार्टी संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पत्रकारों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गौरव कुमार आईएएस को सौंपा। जिसमें मांग किया है कि फर्जी तरीके से फंसाए गए तीनों पत्रकारों पर से मुकदमा वापस कर रिहा किया जाय। हम नेता प्रतिपक्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी अवगत कराएंगे और इस मामले को चुने गए विधायकों से विधानसभा में सवाल कराएंगे।
ज्ञापन में उल्लेख है कि उप्र में होने वाली बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक होने की घटनाएं लगातार होती आ रही है। इसीक्रम में यूपी बोर्ड की इंटर की अंग्रेजी व हाई स्कूल की संस्कृत का पेपर लीक हो गया। जिसको दैनिक अमर उजाला ने प्रमुखता से उजागर किया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने अपने कुकर्मो को छुपाने के लिए साजिश के तहत तीन पत्रकारों को बिना मुकदमा दर्ज किए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि वास्तविक शिक्षा माफियाओं को पकड़ने में नाकाम रही। वही पकड़े गए तीनों पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्जकर उत्पीड़न करने का काम कर रही है। इसके अलावा देश के चौथे स्तम्भ को स्वच्छ व स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने मांग किया कि फर्जी तरीके से फंसाए गए पत्रकारों पर से मुकदमा वापस लेकर रिहा किया जाय। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव गुलाब यादव विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष कुमार सगड़ी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नारदसिंह पटेल ,मान सिंह प्रधान, रामविलास सिंह पटेल, सौरभ, अरुण सिंह पटेल प्रधान,दुर्गा प्रसाद ,राजन पटेल आदि दर्जनों समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और नया पुराने