आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
हरैया ब्लाक के सुनरिका इंटर कालेज के पास निकला अजगर।
वन विभाग ने तीन अजगरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ा।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र चकलालचंद बहरीपुर स्थित सोनारिका इंटर कॉलेज शारदा सहायक 32 नहर की तलहटी के पास अजगर निकलने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अजगर को यूं खुले में देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए. उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी. बताया जा रहा है कि गांव के बाहर सुनिरिक इंटर कालेज के खेल के मैदान के बगल में यह अजगर दिखाई दिया. ग्रामीणों का कहना है कि नहर के आसपास एक या दो अजगर मौजूद हैं जो कभी भी बाहर निकल आते हैं. धूप सेंकने के बाद अजगर फिर उसी जगह वापस चले जाते हैं.
ग्रामीणों के जानकारी देने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम के साथ वन विभाग के अधिकारी भी आए थे. इन सभी ने गांववालों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा. वन विभाग की टीम अजगर को बोरे में भरकर चली गई. ग्रामीणों का कहना है कि अभी भी एक अजगर नहर के आसपास मौजूद है. लोग इस आशंका से अभी भी दहशत में हैं.
इस संबंध में वनरक्षक राजेश कुमार ने बताया कि चुनहवा से 5 लोगों को बुलाया गया जो अजगर पकड़ने के माहिर हैं। उसके बाद नहर की तलहटी को जेसीबी मशीन लगाकर खोदा गया एक अजगर 12 फुट का था एवं दो अन्य 8 से 10 फुट के थे काफी मशक्कत के बाद तीनों अजगर को पकड़ लिया गया। जिन्हें केशवपुर जंगल में छोड़ दिया गया है।