Breaking News

पुल की टूटी रेलिंग की हुई मरम्मत, राहगीरों के लिए मंडरा रहा खतरा टला।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आज़मगढ़: आजमगढ़ से गोरखपुर  मुख्य मार्ग के  बीच  लाटघाट  पुल  की रेलिंग  टूट चुकी थी  जिस पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा था जिसके बाद  कुछ चैनलों ने प्राथमिकता के साथ  खबरों को संज्ञान में लिया ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके  जिसका असर दिख रहा है टूटी  रैलियों को सीमेंट से जोड़कर दुरुस्त कर दिया गया है पुल के दोनों ओर की रेलिंग कुछ सालों से टूट गए थी। बीच का रेलिंग भी टूटा पड़ा था। पुल के नीचे 10 से 15 फीट गहरी खाई है, जहां पानी भरा हुआ है। आसपास बड़े-बड़े पत्थर है। जिसकी वजह से खतरा बरकरार था आपको बता दें कि मुख्य मार्ग होने के नाते प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आना जाना लगा रहता है जिससे खतरे की संभावना और भी बढ़ चुकी थी लेकिन प्रशासन ने जल्द कार्यवाही करते हुए टूटी रेलिंग को जुड़वा दिया जिससे कुछ समय के लिए खतरा टल चुका है लेकिन आवश्यकता है कि पुल की मरम्मत कराकर मजबूती के साथ रैलियों का निर्माण कराया जाए।

और नया पुराने