Breaking News

देवगांव: डकैती में वाँछित, 25000 का इनामिया हिस्ट्रीशीटर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

देवगावँ

डकैती में वाँछित, 25000 का इनामिया हिस्ट्रीशीटर अपराधी HS 93A महेंद्र जिसपर पूर्व से लूट,डकैती, गैंगेस्टर के 05 मुकदमे दर्ज हैं, थाना देवगांव टीम से साथ पुलिस मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार। अवैध असलहा बरामद।

 आज़मगढ़: आज दिनांक 08.04.2022 को थाना प्रभारी देवगांव को विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक बदमाश करिया गोपालपुर मार्ग पर पुरानी बाउंड्री के किनारे छुप कर बैठा है तथा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. कोशिश करने पर गिरफ्तार किया जा सकता है उक्त अपराधी थाना बरदह के डकैती के मामले में वांछित था जिसपर ₹25000 का पुरस्कार घोषित था. 
इस सूचना पर थानाप्रभारी देवगांव शशि मोली पाण्डेय द्वारा दो टीमे बनाकर थानाक्षेत्र देवगांव अंतर्गत करिया गोपालपुर मार्ग के दाहिनी तरफ एक पुराने जर्जर बाउंड्री के किनारे पहुंचे. पुलिस की आहट मिलने पर बदमाश ने बाउंड्री का सहारा लेकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया. पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण के लिए आवाज दी गई जिसपर पुनः बदमाश द्वारा 2 फायर कर दिया गया. जिसपर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से गिर गया। जिसको समय 06:30 बजे प्रात: गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया। जिसकी पहचान अभियुक्त महेंद्र मुसहर पुत्र नखरो मुसहर निवासी सिकरारा थाना देवगांव रूप में हुयी. जो कि थाना बरदह में हुयी डकैती के मामले में वांछित था।
पूछताछ पर अभियुक्त महेंद्र ने बताया कि दिनांक 6.11.2021 को रात लगभग 9:00 बजे रवि चौरसिया निवासी बिजौली थाना बरदह आजमगढ़ के घर पर अभियुक्त  अपने ने सहयोगियों के साथ कमरे का दरवाजा तोड़कर अलमारी में रखा हुआ मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, कान का झुमका, कान की बाली इत्यादि आभूषण लूटकर ले कर चले गए थे. जिसपर थाना बरदह में मु.अ.स. 219/2021 पंजीकृत कर विवेचना के दौरान 12 अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया जिसमें से 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं तथा फरार 2 अभियुक्त टुनटुन, रामगोपाल जायसवाल के विरुद्ध NBW जारी कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
इसी प्रकार वर्ष 2004 में थानाक्षेत्र देवगांव व जनपद जौनपुर में डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया गया है.
 
गिरफ्तार अभियुक्त

महेंद्र मुसहर पुत्र नखरो मुसहर निवासी सिकरारा थाना देवगांव  

पंजीकृत अभियोग

मु.अ.स. 92/22 धारा 307 IPC व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवगांव आजमगढ़ ।

अपराधिक इतिहास

अभियुक्त महेंद्र मुसहर पुत्र नखरो मुसहर निवासी सिकरारा थाना देवगांव

1-मु.अ.स. 219/2021 धारा 395/397 412 413 IPC थाना बरदह जनपद आजमगढ़
2-मु.अ.स. 206/2004 धारा 396/412 IPC थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
3-मु.अ.स. 334/2004 धारा 394 302 323 411 IPC थाना केराकत जनपद जौनपुर 
4-मु.अ.स. 386/2004 धारा 31(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर 
5-मु.अ.स. 110/2004 धारा 459/380 IPC थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर.

बरामदगी

01 कट्टा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस

पुलिस टीम

थाना प्रभारी देवगांव शशि मौली पाण्डेय मय हमराह.
उपनिरीक्षक तारकेश्वर राय मय हमराह.

और नया पुराने