Breaking News

चन्नाराम मां कालीका मंदिर में गूंजे मां के जयकारे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

नवरात्रि के 9 दिन श्रद्धालुओं की विशेष भीड़

सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कुछ पुलिसकर्मी भी तैनात 

श्रद्धालुओं से अपील अधिक संख्या में आकर माता रानी का करें दर्शन

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के धनचुला स्थित अति प्राचीन मां चन्नाराम कालिका मंदिर पर नवरात्रि के 9 दिन श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखने को मिलती है मंदिर में  सुबह से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए जुट गए है जिनके के लिए प्रत्येक दिन भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।आपको बता दें कि समय-समय पर मंदिर के पुजारी द्वारा अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को सचेत भी किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना घटे वही सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कुछ पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं जो देखरेख में लगे हुए हैं मंदिर के पुजारी रणविजय ने बताया कि कल विशेष यज्ञ पूजन रखी गई है जिसके बाद भंडारा किया जाएगा सभी श्रद्धालुओं से अपील है ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर माता रानी के दर्शन करें।

और नया पुराने