Breaking News

साइबर थाना: ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरफ्तार, उपकरण बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

साइबर थाना आजमगढ़ : ग्राहक सेवा केन्द्रो से लोगो के अंगूठे का छाप लेकर उसकी बायोमैट्रिक क्लोनिंग के जरिए AEPS के माध्यम से बैंक खातों से लाखो रुपये निकालने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, बने हुए क्लोन फिंगर प्रिन्ट एंव फिंगर प्रिन्ट बनाने के उपकरण बरामद

आज़मगढ़: दिनांक 14.04.2022 को वादी मो० गफ्फार खां निवासी मेह्नाजपुर आजमगढ़ ने साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ में सूचना दिया कि मेरे बडौदा यूपी ग्रामीण  बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति  ने आधार कार्ड के माध्यम से फर्जी अंगूठा लगाकर करीब 2 लाख रु0 निकाल लिए। वादी के सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 04/2022 धारा 419, 420 भादवि व 66 सी आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया।
उक्त अपराध के सफल अनवारण एंव अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु प्रो त्रिवेणी सिंह, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, अनुराग आर्य पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ एंव नोडल अधिकरी सुधीर जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद आजमगढ़ के निर्देशानुसार तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए विवेचना के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।

दिनांक 15.04.2022 को  प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह मय साइबर थाना टीम मुक़दमा उपरोक्त की विवेचना में मामूर था की जरिये मुखबिर खास की सूचना पर मेह्नाजपुर तिराहे से प्रकाश में आये आरोपी अहागीर शेख उर्फ़ आदिल पुत्र अली अब्बास निवासी शिहुका अबीरपुर थाना मेह्नाजपुर आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से बैग में लैपटॉप, थंब स्कैनर, बने हुए फिंगर क्लोन आदि बनाने के उपकरण बरामद हुआ। आरोपी से बरामद सामान के सम्बन्ध में पूंछा गया तो बता रहा है कि मै ग्राहक सेवा केंद्र पर आये हुए लोगो का फिंगर क्लोनिग कर AEPS के माध्यम से लोगो के खातो से बिना उनकी जानकारी के पैसे धोखाधडी करके ट्रान्सफर कर लेते है | तत्पश्चात आरोपी को मु0अ0सं0 04/2022 धारा 419, 420 भादवि व 66 सी आई0टी0 एक्ट में गिरफ्तार कर  मा0 न्यायालय सी0जे0एम0 आजमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा हैं।

पूछ-ताछ का विवरणः-

 अभियुक्त से गहनता से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त अहागीर 01 साल पहले ग्राहक सेवा केंद्र चलाता था। एक दिन मेरे ग्राहक सेवा केंद्र पर राबर्ट्सगंज का रहने वाला अजीत सिंह आया जो मुझे फिंगर क्लोनिंग करना सिखाया । उसके बाद मै ग्राहक सेवा केंद्र  पर आये हुए लोगो  से उनके अंगुंठे का निशान आधार कार्ड एवं अन्य डिटेल ले लेते है।  फिर उसी अंगुठे की निशान को बटर पेपर पर स्कैन कर लेते है उसके बाद बटर पेपर को रबर पर रखकर थंब इम्प्रेशन मशीन के माध्यम से इम्प्रेश करते है जिससे उस अंगूठे का निशान रबर या पॉलीमर पर आ जाता है और उस व्यक्ति के अंगूठे का क्लोन फिंगरप्रिंट तैयार हो जाता है। उसके बाद फर्जी AEPS बैंकिंग आईडी से क्लोन फिंगरप्रिंट के माध्यम से आधार कार्ड से लिंक बैंक खातो से रुपये निकाल लेते हैं। ऐसे ही हम कई लोगो का फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर बैंकिंग धोखाधड़ी कर आर्थिक लाभ कमाते हैं ।

अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा 165 लोगो के साथ फ्रॉड कर करीब 15 से 20 लाख रूपये निकाले गये है। जिसकी जाँच की जा रही है।

बरामदगी
 
1- एक  अदद लैपटाप मय चार्जर  2- पालीमर कैमिकल  (फिंगर प्रिंट तैयार करने हेतु) 
3-बायोमेट्रिक स्कैनर  4-  बने हुए फिंगर क्लोन 209 अदद      5- फिंगर प्रिंट पैड
6- बटर पेपर    7- कांच प्लेट पॉलीमर    8- मोबाइल फ़ोन 02 अदद    9- आधार कार्ड, पैन कार्ड 

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अहागीर शेख उर्फ़ आदिल पुत्र अली अब्बास निवासी शिहुका अबीरपुर थाना मेह्नाजपुर आजमगढ़ 

अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0 04/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471,411 भादवि व 66 सी आई0टी0 एक्ट साइबर क्राइम थाना आजमगढ़

गिरफ्तारी टीम

1- प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह, उ०नि० अलोक कुमार सिंह, का० मनीष सिंह, का० सभाजीत मौर्या , का० संजय कुमार, का० एजाज खान - साइबर क्राइम थाना आजमगढ़

और नया पुराने