Breaking News

ऑक्सीजन का प्राकृतिक कारखाना है बरगद व पीपल।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

 पेड़ लगाएं ऑक्सीजन पाए

जीवन बनाए रखने के लिए वायु के रूप में ऑक्सीजन जरूरी

पीपल व बरगद के वृक्ष हमें 24 घंटे ऑक्सीजन देते हैं

पौधों का धार्मिक महत्व भी है

आज़मगढ़ :धरती पर जीवन बनाए रखने के लिए वायु के रूप में ऑक्सीजन सबसे जरूरी है। पीपल व बरगद के वृक्ष हमें 24 घंटे ऑक्सीजन देते हैं। इन पौधों का धार्मिक महत्व भी है जैसा की आप सभी को पता होगा की पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ स्वच्छ हवा की जरूरत को पूरा करने के लिए पीपल व बरगद के पौधों की जरूरत है शहरों में लगातार हो रहे निर्माण के चलते सामान्य श्रेणी के पेड़-पौधे भी तेजी से समाप्त हुए हैं, लेकिन पीपल व बरगद के पेड़ दूर-दूर तक नजर नहीं आते हैं। वही गांवों में भी इनकी संख्या अत्यंत सीमित हो गई है ऐसे में जरूरत है अधिक से अधिक वृक्षों को लगाने की और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने की जिसके लिए सरकार के साथ-साथ हम आम जनमानस को भी आगे आना होगा।

और नया पुराने