Breaking News

जनपद आजमगढ़ के समस्त प्रधानाचार्य एवं प्राचार्य की बैठक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 16 अप्रैल-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आज शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज के मीटिंग हॉल में जनपद आजमगढ़ के समस्त प्रधानाचार्य एवं प्राचार्य की बैठक हुई। जिसमें बायोमेट्रिक मशीन द्वारा छात्रों की उपस्थिति एवं छात्रवृत्ति के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा विस्तार से छात्रवृत्ति के बारे में बताया गया तथा धन्यवाद के बाद बैठक समाप्त हुई।

और नया पुराने