आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जीयनपुर
आज़मगढ़: पूर्व की घटना का विवरण – दिनांक 18.02.2021 को वादी उ0नि0 केसर यादव थाना जीयनपुर आजमगढ़ द्वारा चेकिंग के दौरान असरफपुर मोड़ के पास से 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया था तथा 02 अन्य अभियुक्त भागने में सफल रहे थे। जिसमें एक अभियुक्त हाजिर अदालत हुआ था तथा एक अभियुक्त सोनू सोनकर पुत्र बेलास सोनकर निवासी समतानगर थाना जीयनपुर आजमगढ फरार हो गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 03 चोरी की मोटरसाईकिले बरामद हुई थी, जिसमें अभियुक्त चोरी की मोटरसाईकिल का नम्बर प्लेट बदलकर चलाते थे। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स057/2021 धारा 411,413,419,420,467,468,471 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण –दिनांक 14.04.2022 को उ.नि.सौरभ सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सोनू सोनकर पुत्र बेलास सोनकर उम्र करीब 26 वर्ष निवासी समतानगर थाना जीयनपुर आजमगढ को चुनुगपार तिराहे से समय 20.10 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 57/2021 धारा 411,413,419,420,467,468,471 भा0द0वि0 थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
सोनू सोनकर पुत्र बेलास सोनकर उम्र करीब 26 वर्ष निवासी समतानगर थाना जीयनपुर आजमगढ ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. उ.नि. सौरभ सिंह थाना कोतवाली जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़ ।
2. का0 धनन्जय राय थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।
3. का0 संदीप कुमार थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।,