Breaking News

सहकारी समितियां बदहाल, किसानों की बढ़ी मुसीबत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

साधन सहकारी समितियां केवल इमारत बन कर रह गई।

कई समितियों पर लटक रहा ताला, खाद के लिए परेशान हो रहे किसान।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में साधन सहकारी समितियों की बदहाली से किसानों की मुसीबत और बढ़ गई है।इन समितियों के जरिए किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है, लेकिन स्थिति यह है कि इन समितियों में ज्यादातर निष्क्रिय हैं । वहीं, वर्तमान में कई साधन सहकारी समितियां बदहाल हैं। कहीं समितियों पर ताला लटका हुआ है तो कहीं झाड़ उग आए हैं। ऐसे में सरकार दावा कर रही है कि किसानों को लाभ पहुंचाने की हर कोशिश की जा रही है किंतु साधन सहकारी समितियों की बदहाली किसानों की दुविधा को दर्शाती नजर आ रही है।

और नया पुराने