आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: रमजान का महीना चल रहा है रोजेदार रोजा रखकर अमन चैन और सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं एक तरफ जहां पूरे देश में जाति धर्म संप्रदाय को लेकर माहौल खराब है तो वही जीयनपुर नगर पंचायत में अमन चयन के लिए हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की एक साथ लोगों ने इफ्तार पार्टी की, जहां हिंदू मुस्लिम एकता का संगम देखने को मिला।
जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव अपने निवास स्थान पर रमजान के पाक महीने में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की।चेयरमैन हरिशंकर यादव ने नगर पंचायत क्षेत्र के लगभग समस्त हिंदू मुस्लिम भाइयों के साथ इफ्तारी की जो हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल बनी। रमजान के मुबारक महीने में रोजेदारों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपने आवासीय परिसर में सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जहां हिंदू मुस्लिम भाइयों ने एक साथ दावत का लुफ्त उठाया।
इस मौके पर उपस्थित सगड़ी विधायक डॉ० एचएन सिंह पटेल ने उपस्थित सभी लोगों से मुलाकात की और सभी रोजेदारों का दिल से शुक्रिया किया। विधायक ने क्षेत्र के मुस्लिम भाइयों के साथ हिंदू भाइयों को देख कर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए एक साथ बैठकर रोजा खोला एवं अमन चैन के लिए दुआएं की। तो वही कार्यक्रम में शिरकत किये मेहमानों से विधायक ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक सौहार्द बढ़ता है लोग एक दूसरे के मजहब की अच्छाइयों से वाकिफ होते हैं।
चेयरमैन हरिशंकर यादव ने कहा कि नगर पंचायत की सेवा के लिए मैं सदैव तत्पर हूं प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमने रोजा इफ्तार पार्टी रखी जिसमें तमाम हिंदू मुस्लिम भाइयों ने आकर दावत का लुफ्त उठाया और हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए मैं प्रयासरत हूं, मेरी प्राथमिकताओं में जो भी रहा है, पूरी शिद्दत से उसे करने का काम किया हूं आगे भी मेरा प्रयास रहेगा कि जो भी काम अधूरे हैं उसको जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना के चलते पिछले 2 साल में शासन द्वारा धनराशि का आवंटन नहीं हो पाया था जिसके चलते प्राथमिकताओं में रहे कार्य कुछ अधूरे रह गए। बावजूद इसके कि हमने उन सब को भी पूरा करने का प्रयास किया है चेयरमैन ने कहा कि नगर में अमन चैन शांति बनी रहे इसके लिए मैं ईश्वर से दुआ करता हूं।