आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- निजामाबाद
आज़मगढ़: दिनांक- 19.04.2022 को व0उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह को सूचना मिली कि जिला बदर अपराधी सूर्यभान उर्फ सोनू पुत्र मनोज कुमार नि0 असगड़ा मुस्तफाबाद थाना निजामाबाद आजमगढ जिला बदर होते हुए भी अपने घर पर मौजूद है जल्दी की जाय तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर व0उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह कर्म0गण के ग्राम असगड़ा मुस्तफाबाद सुर्यभान उर्फ सोनू के घर गये एक ब्यक्ति पुलिस वालो को देखकर घर के अन्दर भागा तो शक होने पर तुरन्त पीछा कर घर के अन्दर दविश दी गयी और भागा ब्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा नाम पता पूछा तो इसने अपना नाम सुर्यभान उर्फ सोनू पुत्र मनोज कुमार नि0 असगड़ा मुस्तफाबाद थाना निजामाबाद आजमगढ बताया जिसको माननीय न्यायालय अपर जिला अधिकारी प्रशासन मण्डल आजमगढ जनपद तहसील के बाद सं0 519/2022 कम्प्यूटरीकृत बाद स0 D 202215060000519 स्टेट बनाम सुर्यभान उर्फ सोनू अन्तर्गत धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियत्रंण अधिनियम 1970 में उपरोक्त सूर्यभान उर्फ सोनू दिनांक 31.03.2022 को जिला बदर किया गया है तथा अभियुक्त को आदेश की एक प्रति तामिल कर नियमानुसार जनपद आजमगढ की सीमा से बाहर किया गया था लेकिन अभियुक्त उपरोक्त द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश उपरोक्त की अवहेलना की गयी और जनपद सीमा से बाहर करने के उपरान्त भी अभियुक्त अपने घर पर लगातार आ रहा है अभियुक्त द्वारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियत्रंण अधिनियम 1970 मे पारित आदेश का उलघन किया गया है जो धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियत्रंण अधिनियम 1970 का अपराध है अभियुक्त सुर्यभान उर्फ सोनू उपरोक्त को कारण बताकर समय 11.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा माननीय न्यायालय चालान किया गया।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0- 142/22 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
सूर्यभान उर्फ सोनू पुत्र मनोज कुमार नि0 असगड़ा मुस्तफाबाद थाना निजामाबाद आजमगढ
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 138/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व धारा 5A/8 गौहत्या निवा0 अधि0 व 11 पशुक्रुरता अधि0 थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0- 58/20 धारा 3(1) यूपी गैगस्टर एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.व0उ0नि0 शमशाद अली थाना निजामाबाद, आमजगढ
2. हे0का0 उमेश सिंह थाना निजामाबाद,आजमगढ़
3. का0 शंकर खरवार थाना निजामाबाद आजमगढ़