आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 13 अप्रैल -- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि छात्रावास हेतु पुनः चयन/ट्रायल
प्रमुख सचिव खेल उ0प्र0 शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि आवसीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश हेतु जिस खेल में प्रतिभागी खिलाड़ियांे की संख्या 25 से कम हो उस खेल का ट्रायल्स निरस्त कर पुनः ट्रायल्स कराया जाय। खेल निदेशालय उ0प्र0 द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों वर्ष 2022-23 में सूचीबद्ध खेलों में प्रवेश हेतु 12 वर्ष से कम एवं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं के जिला स्तरीय ट्रायल्स दिनांक 11 से 13 अप्रैल, तक सम्पन्न हुए खेलों (जैसे- जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वालीबाल, फुटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस,) में शासन द्वारा निर्धारित संख्या 25 से कम खिलाड़ी प्रतिभाग करने के कारण उक्त ट्रायल्स को निरस्त करते हुए दिनांक 17 अप्रैल, 2022 को पुनः ट्रायल्स कराया जायेगा। जनपद आजमगढ़ के इच्छुक खिलाड़ी क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में उपस्थित होकर रू0 10 जमा कर आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैंl