Breaking News

मिशन शक्ति योजना की व्यापक समीक्षा की गयी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 13 अप्रैल-- मुख्य विकास अधिकारी श्री आनन्द कुमार शुक्ला द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति योजना की व्यापक समीक्षा की गयी। उन्होने कहा कि मिशन शक्ति योजना के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगाये जाने वाले स्वावलंबन कैम्प का प्रिण्ट मीडिया के माध्यम से प्रचार कर लोगों को जागरूक करें, ताकि उस दिन अधिक से अधिक लोग कैम्प में भाग ले सकें।

मुख्य विकास अधिकारी ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग की सभी योजनाओं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा आपरेशन मुक्ति आदि की व्यापक जानकारी से जनता को अवगत करायें, ताकि योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों द्वारा प्राप्त किया जा सके।

और नया पुराने