Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम मनाये जाने की समीक्षा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 13 अप्रैल-- मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी आजादी का अमृत महोत्सव आनन्द कुमार शुक्ला द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम मनाये जाने की समीक्षा की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार दिनांक 12 मार्च 2021 से अब तक कराये गये कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण एवं फोटोग्राफ्स संस्कृति विभाग की मेल आईडी पर भेजा जाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि कराये गये कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स एवं विवरण एक निर्धारित प्रारूप पर सहायक नोडल अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा इस वर्ष (2022) में भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाये जाने की समय सारिणी प्राप्त हो गयी है। उन्होने कहा कि सभी विभागों द्वारा कार्यक्रम कराये जाने की कार्ययोजना तैयार कर लिया जाये।

और नया पुराने