Breaking News

डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाये जाने की कार्ययोजना पर समस्त विभागाध्यक्षों के साथ चर्चा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 13 अप्रैल-- अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में कल दिनांक 14 अप्रैल 2022 को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाये जाने की कार्ययोजना पर समस्त विभागाध्यक्षों के साथ चर्चा की गयी।
श्री अनिल कुमार मिश्रा ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यालयों की साफ-सफाई करायी जाये। उन्होने कहा कि प्रातः 10 बजे सभी कार्यालयों में डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाये। उन्होने कहा कि कार्यालयों में डॉ0 अम्बेडकर जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जाये।  उन्होने कहा कि डॉ0 अम्बेडकर जी द्वारा संविधान निर्माण की भी जानकारी दी जाये। श्री मिश्रा ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलायी जाये। 

और नया पुराने