आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच मंडई जलकर राख।
दो बकरियां झुलस कर मरी, ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के बारयापार गावँ में अज्ञात कारणों से रिहायशी मंडई में आग लग गई जिसमें रामलखन, अशोक, उमेश, सोनी, हीरा, पांच लोगों की रिहायशी मण्डई, जलकर खाक हो गई। वही इस आग में दो बकरी झुलस कर मर गई। गेहूं चावल और घरेलू सामान जलकर राख हो गए। बड़ी मशक्कत के बाद गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है वहीं इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है जिस तरह से पशुओं की मौत हुई है और पूरी गृहस्थी जलकर राख हुई है। अब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर हो गया है। हालांकि इस मामले को प्रशासन ने संज्ञान में लिया है और हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।