Breaking News

टूटे खंभे से की जाती है बिजली आपूर्ति दुर्घटना की आशंका बरकरार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना, खंभे को बदलने की आवश्यकता

टूटे खंभे के सहारे हो रही है विद्युत आपूर्ति, नहीं दिया जिम्मेदारों ने ध्यान।

आज़मगढ़: बिजली विभाग की लापरवाही से ग्राम मझौआ में कभी भी हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर सकता हैं। इसके बावजूद भी जिम्मेदार टूटे खंभे के सहारे आपूर्ति करा रहे हैं, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।विकासखंड अजमतगढ़ अंतर्गत  मझौआ गांव में सगड़ी तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती है।
कई माह पहले गांव के मध्य मंदिर के समीप के बिजली का खंभा टूट गया। बिजली विभाग इसे बदलने के बजाय उस पर लोहे का एंगल लगाकर बिजली आपूर्ति कर रहा है। कुछ दिनों से वह भी टूटकर लटक गया है। कई गांवों के लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं।  कभी भी तार  गिर सकता हैं और दुर्घटना हो सकती है ऐसे में जरूरत है जल्द से जल्द विद्युत के खंभे को बदल दिया जाए ताकि किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो सके।

और नया पुराने