आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
1 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया।
माताओं को गर्भधारण के दौरान पौष्टिक आहार ग्रहण करने की सलाह।
जच्चा बच्चा दोनों रहे स्वस्थ इसके लिए दे विशेष ध्यान।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत जच्चा बच्चा केंद् सराय सागर मालटारी पर नवजात शिशुओं एवं 5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया। वही गर्भवती महिलाओं के शिशुओं के भरण-पोषण के लिए जागरूक किया गया ओर माताओं को गर्भधारण के दौरान पौष्टिक आहार ग्रहण करने के लिये जागरूक किया गया ताकि शिशु पेट में स्वस्थ रह सकें और समय-समय पर माताओं को भी टीका लगावना चाहिए। जिससे शिशु मृत्यु दर रुक सके वही केंद्र पर उपस्थित आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रियों ने मातृत्व जननीयो को बताया कि गर्भधारण के समय उचित व्यायाम करें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें इस दौरान CHO अमन कुमार, ANM शशि यादव, आशा कार्यकर्ती रीता राय, प्रतिमा चौरसिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती प्रेमलता राय, रीता सिंह सुनीता यादव एवं एनजीओ सुपरवाइजर राजनरायन राय उपस्थित रहे।