Breaking News

गम्भीरपुर: नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना गम्भीरपुर

आज़मगढ़: वादिनी थाना निजामाबाद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया कि मै अपनी लड़की के साथ अपनी बड़ी लड़की के ससुराल थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ मे आयी थी वही पर मेरी नाबालिक लड़की को अकीब पुत्र शमीम ने जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया और मेरी पुत्री को धमकी दिया कि किसी से कहोगी तो तुम्हे जान से खत्म कर दूंगा। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 102/2022 धारा 376/506 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष गम्भीरपुर द्वारा प्रारम्भ की गयी। 
   आज दिनांक 13.04.2022 को थानाध्यक्ष गम्भीरपुर मय हमराह के मु.अ.स. 102/2022 धारा 376/506 भा0द0वि0 व 3/4 पोक्सो एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्त अकीब पुत्र शमीम निवासी ग्राम नेगवा कमराँवा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ को फरीदगंज तिराहे से समय करीब 12.45 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- अकीब पुत्र शमीम निवासी ग्राम नेगवा कमराँवा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

पंजीकृत अभियोगः

मु.अ.स. 102/2022 धारा 376/506 भा0द0वि0 व 3/4 पोक्सो एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. थानाध्यक्ष राम प्रसाद बिन्द थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
2. का0 संतोष मिश्रा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

और नया पुराने