Breaking News

जहानागंज: दुसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए 01 गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज

आज़मगढ़: वादी कमलेश कुमार पुत्र सुरेन्द्र राम बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक माता धिराजी देवी बालिका इण्टर कालेज सलेमपुर सुल्तानीपुर जहानागंज आजमगढ़ के लिखित तहरीर पर दिनांक 12.04.22 को अभियुक्त मु0 सालेहीन पुत्र मु0 आलमगीर निवासी सलेमपुर सुल्तानीपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ के द्वारा दुसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 125/22 धारा 419/420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 6/10 उ0प्र0सार्वजनिक परीक्षा अधि0 थाना जहानागंज आजमगढ़ पंजीकृत कर उ0नि0 योगेन्द्र कुमार पाल, का0 ऋषि कुमार , का0 रवि कनौजिया द्वारा अभियुक्त मु0 सालेहीन को समय करीब 19.10 बजे दिनांक 12.04.2022 को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । 
पुछताछ विवरण— मु0 सालेहीन पुत्र मु0 आलमगीर बताया कि मेरा खाला (मौसी) का लड़का मो0 दानिश पुत्र मो0 मुसा निवासी दुवारी थाना मधुबन जनपद मऊ हमारे गांव के माताधिराजी वालिका इण्टर कालेज में हाईस्कूल का परीक्षा दे रहा था तो मुझसे कहा था कि मैं पढ़ने लिखने में कमजोर हूँ, आप बीएसी किये हुए है, आप हमारे स्थान पर परीक्षा दे दीजिये तो मैने प्रवेश पत्र पर मो0 दानिश वाले फोटो के स्थान पर अपना फोटो लगाकर कूटरचित प्रवेश पत्र पर परीक्षा दे रहा था । 

पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 125/2022  धारा 419/420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 6/10 उ0प्र0सार्वजनिक परीक्षा अधि0

गिरफ्तार अभियुक्त- 

1. अभियुक्त मु0 सालेहीन पुत्र मु0 आलमगीर निवासी सलेमपुर सुल्तानीपुर थाना जहानागंज आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण

1-उ0नि0 योगेन्द्र कुमार पाल थाना जहानागंज आजमगढ़ 
2- का0 ऋषि कुमार थाना जहानागंज आजमगढ़ 
3- का0 रवि कनौजिया थाना सिधारी आजमगढ़

और नया पुराने