Breaking News

सिधारी: नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगाने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

अभियुक्त की मदद करने वाला गिरफ्तार।

आज़मगढ़: दिनांक 05.04.2022 को वादी थाना सिधारी जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि मेरी पुत्री उम्र 17 वर्ष को अभियुक्त मो0 अनस पुत्र सोफियान साकिन सोनबुजुर्ग थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 140/22 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत किया गया। 
दौराने विवेचना यह तथ्य प्रकाश में आया कि परिस्थिति को जानते हुए भी अभियुक्त मो0 अनस की मदद उसके मामू नाजिम शाही पुत्र स्व0 अमनुल्लाह साकिन स्याहिज पार थाना गगहा जनपद गोरखपुर द्वारा किया जा रहा था तथा उसके द्वारा उसकी पहचान (लोकेशन) को छिपाया गया और अभियुक्त मो0अनस को भी प्रश्रय दिया गया जिससे पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त धारा 368/212 भादवि, 7/8 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। 

गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 13.05.2022 को उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह हे0कां0 संतोष यावद व हे0कां0 अनिल सिंह के द्वारा मुकदमा उपरोक्त के अभियुक्त मो0 अनस पुत्र सोफियान साकिन सोनबुजुर्ग थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ व नाजिम शाही पुत्र स्व0 अमनुल्लाह साकिन स्याहिज पार थाना गगहा जनपद गोरखपुर को रोड़वेज कचेहरी तिराहे से समय 11.30 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग -  मु0अ0सं0- 140/22 धारा 363/366/368/212 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़

नाम पता अभियुक्त

1.मो0 अनस पुत्र सोफियान साकिन सोनबुजुर्ग थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ 
2.नाजिम शाही पुत्र स्व0 अमनुल्लाह साकिन स्याहिज पार थाना गगहा जनपद गोरखपुर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1. उ0नि0  जितेन्द्र कुमार सिंह थाना सिधारी आजमगढ़
2. हे0कां0 संतोष यादव थाना सिधारी आजमगढ़
3. हे0कां0 अनिल सिंह थाना सिधारी आजमगढ़

और नया पुराने