Breaking News

चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 18 अप्रैल-- उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन आज रिर्जव पुलिस लाइन, आजमगढ़ के सभागार में सम्भागीय परिवहन अधिकारी आजमगढ़ रामवृक्ष सोनकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य (आईपीएस) के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्चालित करके किया गया। इस अवसर पर बस एसोसियन, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी एवं सेन्ट जेवियर पब्लिक स्कूल एवं सर्वोदय पब्लिक स्कूल, आजमगढ़ के विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर उपस्थित जनमानस एवं छात्रों को सम्बोधित करते हुए सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने छात्रों से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से सम्बन्धित न्यूनतम आयु के विषय में जानना चाहा। छात्रो को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि यदि छात्र/ अभिभावकों की आम सहमति हो तो ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की न्यूनत आयु (18 वर्ष से घटाकर 16 वर्ष करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा जाय) क्योंकि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने हेतु न्यूनत आयु 18 वर्ष मोटरयान अधिनियम 1988 के द्वारा तय की गयी थी। साथ ही सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा मा0 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के क्रम में एवं शासन द्वारा गुड समेटेरियन को पुरस्कृत करने के सम्बन्ध में विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि जब कोई दुर्घटना होती है तो आम लोग घायल की मदद करने के बजाय वीडियों बनाने या देखते हुए निकल जाते है। इसके लिए शासन द्वारा निर्णय लिया गया है जो व्यक्ति घायल की मदद करता है, घायल को अस्पताल पहुॅचाता है, ऐसे व्यक्तियों का नाम/पता एवं अन्य विस्तृत जानकारी प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराने पर शासन द्वारा रु0 5000 के पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। 
पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर कुमार जायसवाल ने अपने सम्बोधन में जनपद में होने वाली दुर्घनाओं के विषय में संक्षेप में एक आकडा प्रस्तुत करते हुए लोगों को सचेत करते हुए, सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने के महत्व को रेखांकित किया। पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा चेंकिंग के समय लोगो द्वारा बरते जाने वाली लापरवाही एवं बहाने बनाने के सम्बन्ध में अपने अनुभव को साझा किया। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने सम्बोधन में हेलमेट पहनने एवं सीट बेल्ट लगाने के महत्व के विषय में विस्तार से बताया। उपस्थित छात्रों से प्रश्न करते हुए पूछा कि कितने लोग बाइक/स्कूटी से विद्यालय जाते है। पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को समझाया कि हेल्मेट/सीटबेल्ट दुर्घटना रोकता नहीं, बल्कि हमारी रक्षा करता है। दुर्घटना रोकने के लिए हमें स्वयं प्रयास करना होगा। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित आटो यूनियन के पदाधिकारियों एवं यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि इसी सप्ताह सभी आटों में दाहिने साइड राड लगवाने सम्बन्धित अभियान चलाकर सभी आटों में राड लग जाये, जिससे गलत साइड से आटों में सवार यात्री सड़क पर न उतरें। आटों यूनियन के अध्यक्ष द्वारा आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर रानी की सराय कस्बा में सड़क के समानान्तर पटरी का निर्माण के सम्बन्ध में अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान ही यातायात पुलिस आजमगढ़ व परिवहन के प्रवर्तन अधिकारी प्रवर्तन कार्य के दौरान (चेंकिग के समय) ही रोड की अवसंरचनात्मक एवं तकनीकी खामियों को नोट करते हुए अवगत करायेगे। जिससे उक्त कमियों को दूर करने हेतु सम्बन्धित निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया जा सके। 
इस अवसर पर उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं आमजनमानस तथा पुलिस प्रशासन/ परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम के उतरार्ध में सड़क सुरक्षा जागरुकता रथ को अधिकारीद्वय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जागरुकता रथ सप्ताह भर नगर के सभी क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में प्रचार प्रसार करेगा। 
उक्त अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सत्येन्द्र कुमार सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी श्रीमती सौम्या सिंह, सम्भागीय निरीक्षण (प्राविधिक) पवन कुमार सोनकर, यातायात निरीक्षक कौशल पाठक, यातायात/ परिवहन विभाग के कर्मचारी तथा बस एशोसियन के अध्यक्ष खुर्रम आलम नोमानी, आटों यूनियन के अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रहें। 

और नया पुराने