आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- रानी की सराय
शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) – 2022 में गैंग बनाकर परीक्षार्थियों से धन वसूलने वाले 22 अभियुक्तों के विरूद्ध की गयी गैंगेस्टर एक्ट कार्यवाही।
जिलाधिकारी ने की कार्यवाही।
आजमगढ़ 08 अप्रैल-- गैंग लीडर अरविन्द गुप्ता पुत्र जगअवतार गुप्ता निवासी कुतुबमिया का फाटक राजद्वारा थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर ने अपने सह अभियुक्त/सदस्य जफर खान पुत्र आलम खान ग्राम साहबाद गेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर, वेद प्रकाश यादव पुत्र स्व0 बलिराम यादव ग्राम भदुली थाना सिधारी जनपद आजमगढ, सूर्यप्रकाश यादव पुत्र हरिशचन्द यादव निवासी आजमपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, देवेन्द्र यादव पुत्र बृजभान यादव निवासी अराजी अजगरा मसरकी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, सहर्ष राय उर्फ गोल्डी राय पुत्र सुनील राय निवासी कुकुड़ीपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़, धर्मेन्द्र यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी आजमपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, हरेन्द्र यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी धडसन थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, धर्मेन्द्र कुमार राय उर्फ बब्लू राय पुत्र रामचेत राय निवासी देवड़ा दामोदरपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, कमलेश कुमार पुत्र शंकर राम निवासी हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, तारा सिंह पटेल पुत्र खुरचुन्द पटेल निवासी दाउदपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़, प्रशान्त राय पुत्र स्व0 संजय राय निवासी श्रीकान्तपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ हाल पता देवडा दामोदरपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, इन्द्रेश यादव पुत्र देवेन्द्र यादव निवासी आहोपट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, हरेन्द्र यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी सेठवल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़, अरविन्द कुमार यादव पुत्र सुबेदार यादव निवासी खलीलाबाद थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़, नीरज कुमार सक्सेना पुत्र नरेश कुमार सकसेना निवासी कृष्णा विहार गली नं 02 वार्ड नं0-4 ज्वाला नगर थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर, रविन्द्र यादव पुत्र स्व0 किशन लाल निवासी पनवड़िया थाना सिविल लाईन जिला रामपुर, सारिक जावेद पुत्र नासिम जावेद निवासी बिस्मिला कालोनी साहबादगेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर, जितेन्द्र सिंह पुत्र बलिष्टर सिंह निवासी अहमदनगर थैगा पोस्ट पंजाबनगर थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर, नाजिया पत्नी मुकर्रम अली निवासी बजरिया खान थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर, अर्शी पत्नी सारिक जावेद निवासी बिस्मिला कालोनी साहबादगेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर एवं साजिदा पत्नी जफर खान निवासी साहबादगेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर के साथ मिलकर प्रदेश के मेधावी छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने और उन्हें हतोत्साहित कर ऐसे अभ्यर्थी जो अपात्र है, मात्र धन के बल पर असली हकदार के हक को छीनकर उसका भविष्य अन्धकार में करना तथा समाज एवं प्रदेश में शिक्षा जैसे कार्य में लगे हुए लोगो द्वारा मात्र धन की लालसा में पात्र एवं शिक्षित अभ्यर्थियों के साथ पूरी तरह छल कपट तथा बेईमानी पूर्वक कार्य कर, न केवल पात्र अभ्यर्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करते है, अपितु समाज को पूरी तरह दुषित करने का कार्य भी किया जा रहा है। इनके द्वारा आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ के लिये धन कमाने की लालसा में शिक्षित एवं मेधावी अभ्यर्थियों के साथ उक्त अपराध कारित किया गया है, जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।
उक्त गिरोह द्वारा आर्थिक, भौतिक, दुनियादी लाभ पाने के लिए भा0द0वि0 के अध्याय 17 का अपराध कारित करते हैं। इस गिरोह की सक्रियता अन्तर्जनपदीय है, गिरोह के भय व दहशत के कारण कोई भी व्यक्ति इस गिरोह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने/ गवाही देने की साहस नही कर पाते है। उक्त गिरोह द्वारा दाण्डिक कृत्य गिरोहबन्द अधिनियम की धारा 2 के खण्ड ख के उपधारा एक से आच्छादित है, जो गिरोहबन्द और समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 3 के अधीन दण्डनीय अपराध है।
उक्त के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट अमृत त्रिपाठी द्वारा विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने पर उपरोक्त गिरोह के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गयी।
रानी की सराय में दर्ज हुआ मुकदमा
आज़मगढ़: दिनांक- 23.01.2022 को आयोजित होने वाले शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2022 के दौरान नकल कराने के लिए गैंग बनाकर साजिश करके परीक्षार्थियों से अवैध धन वसूली करना व परीक्षा की सूचिता को भंग करने के लिए एक योजनावद्ध रूप से प्रयास करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए, 51 लाख 20 हजार रूपये (2,70,000/- रूपया नकद व 06 चेक 48,50,000 रूपये के), 2 चार पहिया वाहन व एक डायरी के साथ 22 अभियुक्त गिरफ्तार किए गये थे, जिनके विरूद्ध पूर्व में मु.अ.स. 37/22 धारा 407/408/409/420/34 IPC थाना रानी की सराय में पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक- 08.04.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के निर्देशानुसार निम्नलिखित 22 अभियुक्तों के विरूद्ध थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0- 104/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनयम- 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत* कर कार्यवाही की गई।
अभियुक्त जिनके विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई।
1. बेदप्रकाश यादव पुत्र स्व0 बलिराम यादव निवासी भदुली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
2. सूर्यप्रकाश यादव पुत्र हरिशचन्द यादव निवासी आजमपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
3. देवेन्द्र यादव पुत्र बृजभान यादव निवासी अराजी अजगरा मसरकी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
4. सहर्ष राय उर्फ गोल्डी राय पुत्र सुनील राय निवासी कुकुड़ीपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
5. धर्मेन्द्र यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी आजमपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
6. हरेन्द्र यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी धर्शन थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
7. धर्मेन्द्र कुमार राय उर्फ बब्लू राय पुत्र रामचेत राय निवासी देवड़ा दामोदरपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
8. कमलेश कुमार पुत्र शंकर राम निवासी हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
9. तारा सिंह पटेल पुत्र खुरचुन्द पटेल निवासी दाउदपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
10. प्रशान्त राय पुत्र स्व0 संजय राय निवासी श्रीकान्तपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
11. इन्द्रेश यादव पुत्र देवेन्द्र यादव निवासी आहोपट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
12. हरेन्द्र यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी सेठवल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
13. अरविन्द कुमार यादव पुत्र सुबेदार यादव निवासी खलिलाबाद थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
14. नीरज कुमार सकसेना पुत्र नरेश कुमार सकसेना निवासी ज्वाला नगर थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर
15. रविन्द्र यादव पुत्र किशन लाल निवासी पनवड़िया थाना सिविल लाईन जिला रामपुर
16. सारिक जावेद पुत्र नासिम जावेद निवासी सहबादगेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर
17. जितेन्द्र सिंह पुत्र बलिष्टर सिंह निवासी अहमदनगर थैगा थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर
18. अर्शी पत्नी सारिक जावेद निवासी सहबादगेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर
19.साजिदा पत्नी जफर खान निवासी सहबादगेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर
20.नाजिया पत्नी मुकर्रम अली निवासी बजरिया खान जनपद रामपुर,
21. जफर खान पुत्र आलम खान ग्राम साहबाद गेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर,
22. अरविन्द गुप्ता पुत्र जगअवतार गुप्ता निवासी राजद्वारा थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर