Breaking News

मुबारकपुर: हत्या के मुकदमे मे नामजद 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़: पूर्व की घटना– दिनाक 23.05.2022 को ग्राम इब्राहीमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ मे वादी मुकदमा अफरोज अहमद पुत्र अताउल्लाह निवासी ग्राम इब्राहीमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ की बहन को उसके ही भाई नौशाद अहमद पुत्र अताउल्लाह द्वारा चाकू मार कर हत्या कर दिये जाने की सूचना प्राप्त हुई जिसपर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 138/2022 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना प्र0नि0 श्री योगेन्द्र बहादूर सिंह द्वारा प्रचलित है।
गिरफ्तारी का विवरण– दिनांक 24.05.2022 को प्रभारी निरीक्षक थाना मुबारकपुर श्री योगेन्द्र बहादूर सिह मय हमराह पुलिस बल के पर मु0अ0सं0 138/2022 धारा 302 भादवि  से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की तलाश मे मामुर थे कि मुखवीर खास की सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त नौशाद अहमद पुत्र अताउल्लाह निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ़ जो इब्राहिमपुर चौराहे पर मौजूद है कही भागने के फिराक मे वाहन का इंतजार कर रहा है इस सूचना पर प्र0नि0 मुबारकपुर मय हमराह पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर की निशांदेही पर वांछित अभियुक्त नौशाद अहमद पुत्र अताउल्लाह निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ़ को इब्राहीमपुर चौराहे से नाम पता तस्दीक इतमिनान होने पर अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 08.10 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का स्थानः- इब्राहीमपुर चौराहा गिरफ्तारी का समय 08.10 बजे
पंजीकृत  अभियोग- मु0अ0सं0 138/2022 धारा 302 भादवि  थाना मुबारकपुर आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम –

प्रभारी निरीक्षक श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह का0 विनीत दुबे, का0 अजीत यादव,का0 नीरज यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

और नया पुराने