Breaking News

मुबारकपुर: दुष्कर्म के मुकदमे मे नामजद 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़: पूर्व की घटना– दिनाक 23.05.2022 को थाना मुबारकपुर की वादिनी मुकदमा के घर मे घुसकर उसी गाँव के अभियुक्त रामभवन पुत्र लक्ष्मण राजभर द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया, के सम्बन्ध मे सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 137/2022 धारा 376/323/504/452 भादवि पंजीकृत हुई। जिसकी विवेचना निरीक्षक श्री महेन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा प्रचलित है। 
गिरफ्तारी का विवरण– दिनांक 24.05.2022 को प्रभारी निरीक्षक थाना मुबारकपुर श्री योगेन्द्र बहादूर सिह के निर्देशन मे निरीक्षक महेन्द्र कुमार शुक्ल मय हमराह पुलिस बल के  मु0अ0सं0 137/2022 धारा 376/323/504/452 भादवि  से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की तलाश मे मामुर थे कि मुखवीर खास की सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त रामभवन पुत्र लक्ष्मण राजभर सठियांव चौराहे पर मौजूद है मऊ की तरफ जाने हेतु साधन का इन्तजार कर रहा है। यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर निरीक्षक महेन्द्र कुमार शुक्ला मय हमराह पुलिस बल द्वारा सठियांव चौराहा पर मुखबिर की निशांदेही पर एक बारगी दबिश देकर पकड़ लिया गया। नाम पता पूछकर तस्दीक इतनिमान होने पर अभियुक्त रामभवन पुत्र लक्ष्मण राजभर निवासी ग्राम कुकुड़ीपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को सठियांव चौराहे से समय 06.05 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का स्थानः- सठीयांव चौराहा समय 06.05 बजे
पंजीकृत  अभियोग- 

मु0अ0सं0 137/2022 धारा 376/323/504/452 भादवि  थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

 रामभवन पुत्र लक्ष्मण राजभर निवासी ग्राम कुकुड़ीपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम –

 नि0 महेन्द्र कुमार शुक्ला व उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा मय हमराह का0 अनिरूद्ध यादव का0 मुन्ना यादव

और नया पुराने