Breaking News

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनीता द्वारा जिला कारागार आजमगढ़ का निरीक्षण।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 07 मई-- मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनीता द्वारा जिला कारागार आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा सर्वप्रथम जिला कारागार आजमगढ़ में स्थित विधिक सहायता केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि जेल में निरुद्ध बन्दियों जो अत्यन्त गरीब है तथा जिनके पास मुकदमें की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है, ऐसे बन्दियों के मुकदमे की पैरवी के लिए निःशुल्क अधिवक्ता दिलाया जाना सुनिश्चित करें।
सचिव ने जिला कारागार में स्थित पाकशाला का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि आज बन्दियों को अरहर की दाल, आलू लौकी की सब्जी, रोटी, चावल दिया जा रहा था। सचिव ने जेल अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी बन्दियों को समय से तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन दिया जाए। 
जेल निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था उचित पायी गयी तथा पीने के पानी के लिए बन्दियों को शुद्ध आरओ का पानी दिया जाता है। सचिव ने बन्दियों की समस्याओं के समाधान के लिए जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि बन्दियों को चिकित्सीय सुविधा समय से मुहैया करायें जाए। निरीक्षण के दौरान सचिव ने जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि नये बन्दियों को क्वारंनटाइन रखने के उपरान्त ही बैरक में डाला जाए। जेल निरीक्षण के दौरान उपस्थित बन्दीगण व जेल प्रशासन को सचिव द्वारा कोरोना के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए बताया गया कि इस महामारी के दौर में माननीय उच्च न्यायालय तथा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना हम सबका कर्त्तव्य है और सर्वहित के लिए मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। 
इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार सोनी, जेलर रविन्द्र नाथ, डिप्टी जेलर श्रीधर यादव, महिला डिप्टी जेलर नीलम कुमारी, पैनल लॉयर प्रदीप कुमार सिंह, जितेन्द्र यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी पुनीत यादव, पराविधिक स्वयं सेवक अशोक कुमार तथा जेल के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

और नया पुराने